बाजरे की रोटी कैसे बनाएं | बाजरे की रोटी बनाने की विधि | बाजरे की रोटी की रेसिपी | बाजरे की रोटी के फायदे
दोस्तों स्वागत है आप सभी का मेरे Blog पर आज हम एक नए टॉपिक पर बात करेंगे जो है बाजरे की रोटी के नुकसान क्या हो सकते हैं ( Bajre Ki Roti Ke Nuksan ) साथ ही कुछ अन्य विषय पर भी नजर रखेंगे जैसे कि बाजरे की रोटी बनाने की विधि और बाजरे की रोटी के फायदे और एक बाजरे की रोटी में कितना प्रोटीन होता है।
आप सभी को बताना चाहूंगा भारत में बाजरे की रोटी बड़े ही चाव के साथ खायी जाती है। अक्षर बाजरे की रोटी का सेवन गर्म जलवायु वाले स्थान में किया जाता है जो आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ आपको भरपूर पोषण भी देता है।
बाजरे की रोटी का सेवन आपको वजन कम करने में भी सहायक प्रदान करती है। मगर आपको बता दूँ बाजरे की रोटी जितनी ही फायदेमंद साबित होती है वही दूसरे तरफ इसके कुछ नुकशान भी देखने को मिल सकते है।
आगे हम इस Article में आपको बाजरे की रोटी के नुकसान के बारे में बताएँगे बस बने रहे हमारे साथ अंत तक और अच्छे से पड़े जिससे आपको यह चीज आसानी से समझ आ सके कि इसके कुछ नुकसान भी है जिसके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे तो चलिए जानते है।
बाजरा क्या होता है : बाजरे की रोटी के नुकसान
बाजरा एक प्रकार का अनाज है जिसे मूल रूप से पशुओं के खाद्य के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। यह भारत में प्राचीन समय से ही उपयोग होता आया है। इसके गुणकारी तत्वों की वजह से बाजरा ने हमारे आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बना लिया है।
अक्सर बाजरे की खेती भारत में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और पंजाब जैसे क्षेत्रों में देखने को आपको मिलेगी। बाजरे का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि जानकारों के अनुसार एक बाजरे की रोटी में गेहूं की रोटी की तुलना में दोगुना प्रोटीन पाया जाता है।
बाजरे की रोटी में कितना प्रोटीन होता है
बाजरे की रोटी वह विशेष प्रकार की रोटी है, जिसको भारतियों द्वारा काफी पसंद किया जाता है । यह रोटी बाजरे के आटे से बनती है, जिसे हम बाजरा के नाम से भी जानते हैं, और यह एक स्वस्थ खाने का अच्छा विकल्प माना गया है। इसमें कम मात्रा में वसा और ज्यादा फाइबर, विटामिन, और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जो इसे और भी पौष्टिक बनाने में मदद करते हैं।
प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषण माना गया है जो हमारे शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। यह हमारी मांसपेशियों, अंगों, और ऊतकों के निर्माण और मरम्मत में सहायक होता है। प्रोटीन संक्रमण प्रतिरोधक प्रणाली को भी बढ़ावा देता है और खाने के बाद भी हमें भरपूर अहसास दिलाता है।
तो चलिए जानते हैं कि बाजरे की रोटी में कितना प्रोटीन होता है। आमतौर पर, एक बाजरे की रोटी, जिसका आकार हमारी हथेली के बराबर होता है, उसमें लगभग 2 से 3 ग्राम प्रोटीन होता है। यह मात्रा, खासकर अन्य प्रकार की ब्रेड के मुकाबले, प्रोटीन की उच्च मात्रा के स्त्रोत का एक अच्छा उदाहरण है।
बाजरे की रोटी के नुकसान जाने : Bajre Ki Roti Ke Nuksan
आगे हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि बाजरे की रोटी के नुकसान। बाजरे की रोटी के गुणकारी प्रभाव होते हैं, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन आपके लिए हानिकारक बन सकता है।
- दोस्तों अगर आप बाजरे की रोटी का उपयोग सही समय और सही तरीके से नहीं करेंगे तो यह आपके लिए नुकसान दायक शाबित हो सकता है।
- यदि आप बाजरे की रोटी का अधिक सेवन करने लगते हैं तो आपके शरीर में थाइराइड जैसी बीमारी का खतरा पैदा हो सकता है।
- दोस्तों बाजरे की रोटी में मौजूद गोईट्रोजेन हार्मोनल आपके शरीर में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
- यदि आप बाजरे का अधिक मात्रा में उपयोग करते हैं तो आपको घेंघा जैसी बीमारी का खतरा हो सकता है।
- जैसा कि आपको बता दूँ बाजरा एक सक्त अनाज के रूप में जाना जाता है इसलिए जब भी आप इसका उपयोग करें इसे अवश्य से भिगो लें।
Bajre Ki Roti Ke Nuksan बाजरे की रोटी के नुकसान वीडियो देखें
बाजरे की रोटी बनाने की विधि : बाजरे की रोटी की रेसिपी
ऊपर हमें जाना बाजरे की रोटी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कौन – कौन से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइये आगे अब हम बात करेंगे बाजरे की रोटी बनाने की विधि के बारे में तो चलिए जानते हैं।
बाजरे की रोटी की रेसिपी :
- अपने उपयोग के हिसाब से बाजरे का आटा लें।
- उसमे 1/4 कप गेहूं के आटा को मिला लें।
- उसके बाद उसमे थोड़ा सा नमक मिले लें।
- उसके बाद उसको गुनगुने पानी में अच्छे से गूथे।
- स्वाद के लिए इसमें एक चम्मच घी मिलाये।
विधि जाने :
- आपको सबसे पहले एक साफ सुथरा बर्तन लेना है उसमे आप जितनी रोटी बनाना चाहते है उसके अनुसार बाजरे का आटा रख लें।
- उसके बाद उसमे थोड़ा था गेहूं का आटा मिला लें और उसमे थोड़ा सा नमक भी मिला लें।
- फिर उसके बाद एक बर्तन में गुनगुना पानी करें और आटे को अच्छे से गूथे और गूथने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- उसके बाद तवा लें आप चाहे तो Non Stick तवे का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- उसके बाद आप जितनी बड़ी रोटी अक्षर बनाते है उसके हिसाब से रोटी को बेल लें।
- फिर रोटी को अच्छे से पका लें। याद रखे रोटी दोनों तरफ अच्छे से पकी हो।
- इसी प्रकार आप सभी रोटी को बना ले और उसके बाद आप अपनी सब्जी के साथ बाजरे की रोटी का आनंद ले सकते हैं।
बाजरे की रोटी में कौन कौन से कैलोरी होती है
मेरे मित्रो, अक्सर लोग वजन को नियंत्रित करने के लिए गेहूं के आटे की जगह बाजरे के आटे का उपयोग करना पसंद करते हैं। ऐसे समय में आपके मन में यह सवाल आया होगा कि बाजरे की रोटी में कितनी कैलोरी हो सकती है। तो आपको बता दूँ एक बाजरे की रोटी में लगभग 97 कैलोरी तक की मात्रा हो सकती है। बाजरा ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना गया है और इसका सेवन करने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लग सकती।
बाजरा में पाए जाने वाले तत्व | एक रोटी में कितने ग्राम |
कार्बोहाइड्रेड की मात्रा | लगभग 22 ग्राम |
फाइबर की मात्रा | लगभग 1 ग्राम |
शुगर की मात्रा | लगभग 0 ग्राम |
फैट की मात्रा | औसत 0.3 ग्राम |
बाजरे की रोटी के फायदे जाने

मुझे पूर्ण आशा है कि आप लोगों को ऊपर बताई गयी जानकारी अच्छे से समझ आ गयी होगी दोस्तों अब हम बाजरे की रोटी के फायदे के बारे में भी बात करेंगे जो कुछ इस प्रकार है।
- दोस्तों बाजरे की रोटी में खनिज तत्व के अलावा फाइबर और विटामिन जैसी मात्रा भरपूर पायी जाती है।
- साथ ही बाजरे की रोटी में फॉस्फोरस और आयरन जैसे गुण शामिल होते है जो हमरे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है।
- बाजरे की रोटी का सही तरीके सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र में भी काफी सुधार आता है।
- इसकी रोटी का सेवन करने से हमें रक्त की मात्रा में काफी मदद मिलती है।
- बाजरे की रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छी मानी गयी है।
बाजरे की रोटी किसके साथ खानी चाहिए
बाजरे की रोटी ठंडे मौसम में बड़े आनंद के साथ खाई जाती है, क्योंकि शर्दी के मौसम में यह हमारे शरीर के तापमान को भी गर्म रखती है। ठंडे मौसम में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बाजरे की रोटी के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियां खाई जाती हैं, लेकिन अगर सब्जी ग्रेवी वाली हो तो यह और भी अधिक स्वादिष्ट होता है।
आप बाजरे की रोटी को हाथ में पानी लगाकर गोल बनाएं, फिर उसे तवे पर रखकर दोनों ओर हल्का सेंक दें, उसके बाद उसे सुनहरा रंग धारण करने तक गरम आग में सेंककर घी लगाकर सर्व करें और उसके बाद आप इसे आराम से खा सकते हैं।
इसका स्वाद गुड़ और घी के साथ और भी अधिक मजेदार बन जाता है। आप इसे हरे धनिये की चटनी के साथ और भी अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं, जिससे कि आपका भोजन और भी लजीज और स्वादिष्ट लगे।
FAQ
बाजरे की तासीर कैसी होती है ?
दरसल बाजरे की तासीर गर्म बताई जाती है इसलिए अधिकतर लोग इसे शर्दी के मौसम में उपयोग करने की सलाह देते हैं।
क्या गर्मी में बाजरा खाना चाहिए?
जानकारों की सलाह के मुताबिक बाजरा गर्म होता है इसलिए इसका गर्मी में सेवन नहीं करना चाइये। यदि आप इसका सेवन गर्मी में करते हैं तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे डिहायड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
बाजरा किसे नहीं खाना चाहिए?
आम तौर पर बताया जाता है कि ऐसे लोगों को बाजरे के सेवन से बचना चाइये जिनको पहले से थायराइड जैसी समस्या है।
बाजरे की रोटी खाने से कब्ज क्यों होती है?
दरसल बाजरे की रोटी में फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है जिससे हमारी पाचन क्रिया पर गहरा असर पड़ने लगता है और हमें कब्ज जैसी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष
साथियों आज हमने जाना बाजरे की रोटी के नुकसान ( Bajre Ki Roti Ke Nuksan )के बारे में साथ ही हमने यह भी जाना बाजरे की रोटी में कितना प्रोटीन होता है और बाजरे की रोटी के फायदे के बारे में मुझे पूर्ण आशा है मेरा यह Article आपको ज़रूर पसंद आएगा। यदि आप बाजरे की रोटी बनाने की विधि के बारे में जानना चाहते है तो वह भी हमने ऊपर विस्तारपूर्वक बताया है। यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमसे निचे Comment Box बेझिझक पूछ सकते हैं। धन्यवाद